लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 12,248 नए मामले सामने आये, 66 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:29 IST

Open in App

भोपाल, 18 अप्रैल मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण से 66 और लोगों की मौत हो गई तथा 12,248 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों एवं इस संक्रमण से मरने वालों का यह एक दिन का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को प्रदेश में 66 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4557 हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 12,248 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक 4,08,080 संक्रमित हुए हैं।

प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 17 अप्रैल को 11,269 नए मामले सामने आए थे और 17 अप्रैल को भी 66 व्यक्तियों की मौत इस महामारी से हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 7495 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के 68,576 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 1692 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1679, ग्वालियर में 1024, जबलपुर में 787 एवं रीवा में 274 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 3,34,947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?