लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर मौलाना रजवी बरेलवी का आरोप, कहा- 'बाबा मुसलमानों को देश छोड़कर जाने की धमकी दे रहे हैं'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 18, 2023 18:54 IST

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के कारण विवादों और सुर्खियों, दोनों का हिस्सा हैं। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री भारत के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान का विरोधमौलाना रजवी बरेलवी ने कहा- धीरेंद्र शास्त्री मुसलमानों को देश छोड़कर जाने की धमकी दे रहे हैंकहा- मुसलमान बाबा और उनकी संस्था से संबंध न रखें

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान के विरोध में कई मुस्लिम धर्मगुरु उतर आए हैं। इसी क्रम में दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे ये विवाद और गहरा सकता है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "धीरेंद्र शास्त्री भारत के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं। बाबा अपनी इन बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं और मुसलमानों को पाकिस्तान जाने की धमकी देकर देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं। अखंड भारत एक बार 1947 में टूट चुका है तो क्या फिर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भारत को दुबारा तोड़ने के कगार पर ले जाना चाहते हैं?"

इस दौरान मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों को कुछ नसीहत भी दे डाली। रजवी बरेलवी ने मुसलमानों को बागेश्वर धांम के कार्यक्रमों में हिस्सा न लेने की सलाह दी है। मौलाना ने कहा, "जो लोग (मुसलमान) बागेश्वर धाम आश्रम में भाग लेने जाते हैं, अब बागेश्वर धाम आश्रम के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें। न ही बाबा और उनकी संस्था से किसी तरह का कोई ताल्लुक रखें। बाबा के कार्यक्रमों में जाना और उनके भाषणों को सुनना इमान को कमजोर करना है। इसलिए कोई भी मुसलमान बाबा के कार्यक्रमों में शिरकत न करें।"

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों को देश विरोधी ताकतों को मजबूत करने वाला बताते हुए मौलाना रजवी बरेलवी ने कहा, "मुसलमानों को देश छोड़ने की धमकी देने से कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले लोगों और सिमी और पीएफआई जैसे संगठनों को देश विरोधी गतिविधियां करने के लिए मौका मिल जायेगा। उन संगठनों और उन व्यक्तियों को बहुत नुक्सान होगा जो देश की तरक्की, सदभाव,अमन और शांति के लिए कार्य कर रहे हैं।"

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के कारण विवादों और सुर्खियों, दोनों का हिस्सा हैं। तमाम विरोध के बाद भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने हिंदू राष्ट्र वाले विचार और बयान से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने कार्यक्रमों में ये भी कह चुके हैं कि  हिंदू राष्ट्र की मांग करना किसी भी तरह असंवैधानिक नहीं है। 

टॅग्स :भारतSIMIमध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण