लाइव न्यूज़ :

राम चबूतरा, सीता रसोई और सहन पर से मुस्लिम पक्ष दावा छोड़ने को तैयार था: मौलाना अरशद मदनी

By भाषा | Updated: November 6, 2019 19:19 IST

मौलाना मदनी ने कहा, 'मध्यस्थता की कोशिश 11-12 बार नाकाम हो चुकी थी, लेकिन जब उच्चतम न्यायालय ने मध्यस्थता के लिए कहा तो मैं मध्यस्थता के लिए सहमत हो गया।' 

Open in App

देश के प्रतिष्ठित मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने मध्यस्थता समिति से कहा था कि बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्षकार राम चबूतरा, सीता रसोई और सहन (आंगन) के हिस्से पर अपना दावा छोड़ने को तैयार है और तीन गुम्बदों के नीचे की जगह मांग रहा है।

मौलाना मदनी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा, 'मध्यस्थता की कोशिश 11-12 बार नाकाम हो चुकी थी, लेकिन जब उच्चतम न्यायालय ने मध्यस्थता के लिए कहा तो मैं मध्यस्थता के लिए सहमत हो गया।' 

उन्होंने कहा, 'मध्यस्थता का मतलब है कि सभी पक्षकार अपने-अपने रुख में थोड़ा नरमी लाएं। अगर कोई पीछे नहीं हटता है तो मध्यस्थता नहीं होगी।' 

जमीयत प्रमुख ने कहा कि बाबरी मस्जिद में एक हिस्सा गुम्बद के नीचे का है और एक उसका सहन है, जहां राम चबूतरा और सीता रसोई है। उन्होंने कहा, 'हमारा झगड़ा इसे लेकर है। हम इसे अपना हिस्सा बताते हैं और वे (हिन्दू पक्षकार) कहते हैं कि राम चबूतरा भगवान राम का जन्मस्थान है।' 

मदनी ने कहा, 'हमने कहा कि तीन गुम्बदों और इसके सामने वाला हिस्सा मस्जिद के लिए छोड़ दिया जाए और गैर मुस्लिम इस पर से अपना दावा वापस लें।' 

मौलाना मदनी ने कहा, 'हमने मध्यस्थों से कहा कि अगर वे (हिन्दू पक्षकार) पीछे हटते हैं तो हम इस बात पर गौर कर सकते हैं कि सहन के हिस्से (जिसमें राम चबूतरा और सीता रसोई) पर दावा छोड़े दें। हालांकि वह मस्जिद का हिस्सा है।' 

उन्होंने कहा, 'लेकिन रामलला और निर्मोही अखाड़ा एक इंच भी पीछे नहीं हटे और उनका एक ही मुद्दा था कि मुसलमान मस्जिद उन्हें दें दें। इसलिए मध्यस्थता कामयाब नहीं हुई।' 

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या विवाद को आपसी सहमति से हल करने के लिए तीन मध्यस्थों की एक समिति गठित की थी।

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया