लाइव न्यूज़ :

Matiala Election Result: 14669 वोट से आगे बीजेपी के संदीप सहरावत?, कांग्रेस से आप में आएं सुमेश शौकीन का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 11:53 IST

Matiala Election Result 2025 Live:मटियाला सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संदीप सहरावत 14669 वोट से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे Matiala Election Result 2025 Live: ‘‘अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई’’ बताया। Matiala Election Result 2025 Live: आज सरकार बनेगी...चुनाव बाद सर्वेक्षण भी यही संकेत दे रहे थे। Matiala Election Result 2025 Live: आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार सुमेश शौकीन पीछे चल रहे हैं। 

Matiala Election Result 2025 Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। दिल्ली की मटियाला सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संदीप सहरावत 14669 वोट से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार सुमेश शौकीन पीछे चल रहे हैं। राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच 70 विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। नयी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आशीर्वाद के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सरकार बनेगी...चुनाव बाद सर्वेक्षण भी यही संकेत दे रहे थे। मैंने हनुमान जी से दिल्ली में अच्छी सरकार के लिए प्रार्थना की ताकि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप काम कर सकें।’’ दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं कालकाजी से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने चुनाव को ‘‘अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी के बीच की लड़ाई’’ बताया।

उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली की जनता आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल का साथ देगी। बादली से उम्मीदवार एवं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कड़ी मेहनत की और मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता कांग्रेस को मौका देगी।’’

कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने काली मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देवी काली के दर्शन किए। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। पार्टी ने बहुत मेहनत की और हमने लोगों तथा उनके मुद्दों के लिए चुनाव लड़ा। दिल्ली की जनता जो भी फैसला लेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे।’’

आरके पुरम से भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने मतगणना शुरू होने से पहले कालकाजी मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे शत प्रतिशत भरोसा है कि दिल्ली में, खासकर आरके पुरम में ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा। मैंने इसके लिए आशीर्वाद मांगा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने पार्टी की जीत की उम्मीद जताई। लतिका के भाई संदीप दीक्षित ने कांग्रेस के टिकट पर नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा है। अपने भाई की सराहना करते हुए लतिका ने कहा, ‘‘उन्होंने (संदीप) साफ-सुथरे तरीके से प्रचार किया, घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।

चुनाव इसी तरह लड़ा जाना चाहिए।’’ पटपड़गंज से कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चौधरी ने भी जीत का भरोसा जताया। पटेल नगर से भाजपा के उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने मतगणना शुरू होने से पहले झंडेवालान में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025मटियालादिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?