लाइव न्यूज़ :

मथुराः रिक्शाचालक को आयकर विभाग का नोटिस, 3,47,54,896 रुपये का भुगतान करो, थाने में शिकायत दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2021 20:23 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा का मामला है। 19 अक्टूबर को आयकर अधिकारियों से फोन आया और उसे नोटिस दिया गया कि उसे 3,47,54,896 रुपये का भुगतान करना है।

Open in App
ठळक मुद्दे2018-19 में 43,44,36,201 रुपये का कारोबार किया।अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है। मूल पैन और उसकी रंगीन प्रति में भेद नहीं कर पाया।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक रिक्शाचालक ने आयकर विभाग से उसे तीन करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पुलिस से संपर्क किया। यहां बाकलपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी के प्रताप सिंह ने राजमार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है और ठगे जाने का दावा किया है।

 

 

उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि सिंह की शिकायत के आधार पर कोई मामला तो दर्ज नहीं किया गया है लेकिन पुलिस इस विषय पर जरूर गौर करेगी। इस बीच सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी यह कहानी बतायी है।

उसने कहा कि उसने बाकलपुर में तेज प्रताप उपाध्याय के जन सुविधा केंद्र में पैन कार्ड के लिए आवेदन दिया था क्योंकि उसके बैंक ने उससे पैनकार्ड जमा करने को कहा था। सिंह के अनुसार उसे बाकलपुर के संजय सिंह के मोबाइल नंबर से रंगीन पैनकार्ड की प्रति मिली।

चूंकि वह पढ़ा-लिखा नहीं है इसलिए उसने मूल पैन और उसकी रंगीन प्रति में भेद नहीं कर पाया। उसे अपना पैनकार्ड पाने के लिए तीन महीने तक जगह जगह चक्कर काटना पड़ा। उसे 19 अक्टूबर को आयकर अधिकारियों से फोन आया और उसे नोटिस दिया गया कि उसे 3,47,54,896 रुपये का भुगतान करना है।

सिंह के अनुसार अधिकारियों ने उसे बताया कि किसी ने उसकी जगह लेकर उनके नाम पर जीएसटी नंबर प्राप्त किया और उसने 2018-19 में 43,44,36,201 रुपये का कारोबार किया। सिंह के अनुसार आयकर अधिकारियों ने उसे प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है।  

टॅग्स :आयकर विभागउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos