लाइव न्यूज़ :

Mathura Loksabha Chunav 2024: हेमा मालिनी की जगह मथुरा से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 17:07 IST

कंगना से जब मीडिया द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की कृपा रही तो चुनाव लड़ेंगी। श्री कृष्ण का नाम लेने का संकेत माना जा रहा है कि कंगना मथुरा से दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद रही बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जगह पर चुनाव लड़ सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्दे2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौतकंगना ने कहा, श्री कृष्ण की कृपा रही तो चुनाव लड़ेंगीकंगना रनौत श्री कृष्ण की नगरी मथुरा लोकसभा से हेमा मालिनी की जगह मैदान में उतर सकती हैं

Mathura Loksabha Chunav 2024: राष्टीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत साल 2024 में लोकसभा चुनाव लडेंगी। कंगना ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। उनसे जब मीडिया द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की कृपा रही तो चुनाव लड़ेंगे। श्री कृष्ण का नाम लेने का संकेत माना जा रहा है कि कंगना मथुरा से दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद रही बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जगह पर चुनाव लड़ सकती हैं।

कंगना आज सुबह भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आई थीं। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तब कंगना ने कहा, “श्री कृष्ण की कृपा रही तो लड़ेंगे।” उन्होंने   “600 वर्षों के संघर्ष के बाद” अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को संभव बनाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की।

अभिनेत्री ने कहा, “भाजपा सरकार के प्रयासों से हम भारतीयों को 600 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने को मिला है। हम बड़े धूमधाम के साथ मंदिर की स्थापना करेंगे। सनातन धर्म का ध्वज पूरे विश्व में फहराया जाना चाहिए।” अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजस’ में कंगना वायुसेना के पायलट का किरदार निभा रही हैं। कंगना ने सरकार से तीर्थयात्रियों को समुद्र के नीचे डूबे प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को देखने की अनुमति देने के लिए उपाय करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका एक दिव्य नगरी है। यहां सब कुछ अद्भुत है। द्वारिकाधीश कण-कण में विद्यमान हैं। जब हम उन्हें देखते हैं तो मैं धन्य हो जाती हूं। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जितना संभव हो सके, यहां आकर भगवान के दर्शन कर सकूं। जब भी मुझे काम से थोड़ी फुर्सत मिलती है, मैं आ जाती हूं।” उन्होंने कहा, “पानी में डूबी द्वारका नगरी को ऊपर से भी देखा जा सकता है। मैं चाहूंगी कि सरकार ऐसी सुविधा दे कि लोग पानी के अंदर जाकर अवशेषों को देख सकें। मेरे लिए कृष्ण की नगरी स्वर्ग के समान है। कंगना ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बात की, जिनमें उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित “इमरजेंसी” और “तनु वेड्स मनु पार्ट 3” शामिल है। 

टॅग्स :मथुरालोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलकंगना रनौतMathura Municipal Corporationचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?