लाइव न्यूज़ :

मथुरा : 10 साल के सौतेले बेटे और पत्नी की हत्या कर व्यापारी ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 01:06 IST

Open in App

मथुरा, सात फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह कस्बे में एक व्यापारी ने सौतेले बेटे और पत्नी हत्या कर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार शाम को पड़ोसियों ने उसके घर में कोई हलचल ना होते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंच कर देखा तो मां-बेटे के शव बिस्तर पर पड़े थे। बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था, जबकि मां के गले पर निशान थे और व्यापारी का शव पंखे से लटका हुआ था।

फरह के थाना प्रभारी रमेश प्रसाद भारद्वाज ने बताया, शाही सराय, पानी की टंकी निवासी नीरज अग्रवाल (35) पुत्र रघुवीर प्रसाद परचून की दुकान करता था। तीन साल पहले नीरज का विवाह आगरा के खंदारी निवासी राजकुमार की बेटी रीमा (35) से हुआ था। रीमा का पहले पति से 10 साल का बेटा था।

पुलिस ने छानबीन कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रीमा की मां राधा अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले उनके बेटी दामाद में झगड़ा हुआ था। उसके बाद मंगलवार को यहां आकर सुलहनामा होना था।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या करने के बाद व्यापारी ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी