लाइव न्यूज़ :

Mata Vaishno Devi: उम्मीद से कम खुशी ही मिलेगी इस बार नवरात्रों में कटड़ा के व्यापारियों को

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 22, 2025 12:38 IST

Mata Vaishno Devi: जो मौसम के खराब होने पर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगें पर कुदरत के कहर से बच पाना कितना संभव होगा कोई कह नहीं सकता।

Open in App

Mata Vaishno Devi:  नवरात्रों की शुरूआत हो गई है पर अभी भी कटड़ा के व्यापारियों और घोड़े पिट्ठू वालों के चेहरों पर वह खुशी नहीं झलकी है जो अभी हर नवरात्रों में उनके चेहरों पर होती थी। कारण स्पष्ट है। भूस्खलन में करीब 35 श्रद्धालुओं की मौत के उपरांत 23 दिनों तक वैष्णो देवी की यात्रा बंद रही थी और अभी भी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य इसलिए है क्योंकि रेल मार्ग अभी भी 25 प्रतिशत ट्रेनों को ही ढो रहा है।

श्राइन बोर्ड ने भी इसे माना है कि इस बार के नवरात्रों में श्रद्धालुओं की संख्या में अधिक वृद्धि की उम्मीद नहीं है। शनिवार तक 3000 से 4 हजार श्रद्धालु ही आ रहे थे और अब यह संख्या अगर 15 हजार को भी पार कर जाए तो सभी इसे माता की कृपा ही मानेंगें।

दरअसल अभी भी जम्मू कश्मीर को शेष देश से मिलाने वाले राजमार्ग की स्थिति जामभरी है। विजयपुर और सांबा के पास ट्रकों को रोके जाने से लगा जाम तीन दिनों के उपरांत ही खुल पाया था। रेलवे विभाग भी मात्र चार रेलों को चला पा रहा है क्योंकि पंजाब से जोड़ने वाले माधोपुर में चक्की बैंक का पुल अभी भी खतरनाक साबित हो रहा है।

ऐसे हालात में खबरा मौसम जो व्यापारियों का तेल निकाल चुका है अभी भी कभी कभी डराता है जब आसमान पर बादल छा जाते हैं। एक बार यात्रा को शुरू कर खराब मौसम के कारण स्थगित किया जा चुका है। हालांकि अब श्राइन बोर्ड ने यात्रा मित्र भी तैनात किए हैं, जो मौसम के खराब होने पर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगें पर कुदरत के कहर से बच पाना कितना संभव होगा कोई कह नहीं सकता।

इतना जरूर था कि कटड़ा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ पिछले कई दिनों से नजर आ रही है। पर यह भीड़ भक्तों की नहीं बल्कि कश्मीर जाने वालों की है। दरअसल जम्मू श्रीनगर राजमार्ग की तबाहर के बाद रेलवे ने कश्मीर के लिए ज्यादा रेलें चलानी आरंभ की तो कटड़ा के रेलवे स्टेशन पर चहल पहल बढ़ गई थी।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीरशारदीय नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?