लाइव न्यूज़ :

माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे राहुल गांधी, विशेष आरती में लेंगे भाग, कल जम्मू पहुंचेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 16:59 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और वहां शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दोपहर में जम्मू पहुंचेंगे।राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही श्रीनगर का दौरा किया था।शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर जाने वाले हैं। वह गुरुवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद राहुल गांधी रात को जम्मू में रुकेंगे।

 

शनिवार को राहुल गांधी जम्मू के एक रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और स्थानीय नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ लंच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जीए मीर के अनुसार, राहुल पूर्व मंत्रियों, विधायकों, एआईसीसी सदस्यों, पीसीसी और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों सहित विस्तारित कार्य समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर की यह दूसरी यात्रा होगी। राहुल गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खिर भवानी और हजरतबल के पवित्र मंदिरों में पूजा की थी और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की थी।

श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान, राहुल ने घोषणा की थी कि वह निकट भविष्य में जम्मू और लद्दाख का दौरा करेंगे। राहुल कटरा जाएंगे तथा कटरा से वह पैदल चल कर वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह शाम के समय वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली विशेष आरती में भाग लेंगे और फिर वहीं बने ‘भवन’ में रात्रि विश्राम करेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीजम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित