लाइव न्यूज़ :

जेएनयू मामलाः चैनल के खिलाफ कोमल शर्मा पहुंची महिला आयोग, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 15, 2020 13:50 IST

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत की है कि जेएनयू में पांच जनवरी की हिंसा के मामले में उनका नाम गलत तरीके से शामिल किया गया है और संबंधित टीवी चैनल ने इस पर प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण के लिए उनसे संपर्क भी नहीं किया। उसने आयोग से इस मामले पर गौर करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा की पहचान कथित तौर पर पुलिस ने उस नकाबपोश लड़की के रूप में की है जो चेक वाला शर्ट पहने हुए थी।हल्के नीले रंग के स्कार्फ से अपना चेहरा ढके हुए थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल शर्मा ने एक चैनल के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शर्मा का आरोप है कि जेएनयू में हुए हमले को लेकर चैनल ने उन्हें कथित तौर पर एक आरोपी के रूप में पेश करके बदनाम किया है।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत की है कि जेएनयू में पांच जनवरी की हिंसा के मामले में उनका नाम गलत तरीके से शामिल किया गया है और संबंधित टीवी चैनल ने इस पर प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण के लिए उनसे संपर्क भी नहीं किया। उसने आयोग से इस मामले पर गौर करने का आग्रह किया है।

शर्मा की पहचान कथित तौर पर पुलिस ने उस नकाबपोश लड़की के रूप में की है जो चेक वाला शर्ट पहने हुए थी और हल्के नीले रंग के स्कार्फ से अपना चेहरा ढके हुए थी। उसके हाथ में एक लाठी भी थी। यह कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। पुलिस ने बताया कि शर्मा का फोन शनिवार की रात से ही बंद है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर