पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद महाराष्ट्र के जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By भाषा | Published: November 23, 2020 11:52 AM2020-11-23T11:52:18+5:302020-11-23T11:52:18+5:30

Martyrs of Maharashtra martyr in funeral of Pakistan were cremated with full military honors | पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद महाराष्ट्र के जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद महाराष्ट्र के जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पुणे, 23 नवंबर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रहने वाले सेना के जवान संग्राम पाटिल का सोमवार को यहां उनके मूल स्थान पर ‘‘भारत माता की जय’’ के उद्घोष के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पाटिल के परिजनों और सैकड़ों की संख्या में आए स्थानीय लोगों ने जवान को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। मराठा लाइट इन्फेंटरी में हवलदार पाटिल शनिवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे।

रविवार को उनकी पार्थिक देह वायुसेना के विमान से पुणे लाई गई जिसके बाद कोल्हापुर के निकट कारवीर तहसील के गांव निगावे ले जाया गया।

पाटिल की अंत्येष्टि के दौरान ग्रामीणों ने ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘संग्राम पाटिल अमर रहें’’ के नारे लगाए।

पाटिल के परिवार में उनके माता-पिता और भाई के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा पर स्थित दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी जिसमें हवलदार पाटिल घायल हो गए थे तथा बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था।

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कोल्हापुर के ही एक जवान ऋषिकेश जोंढाले शहीद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Martyrs of Maharashtra martyr in funeral of Pakistan were cremated with full military honors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे