लाइव न्यूज़ :

पश्चिम चंपारणः 6 साल इंतजार के बाद शादी, 12 साल की मुंह बोली बुआ को 13 वर्ष के अपने भतीजे से हुआ था प्यार, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2021 18:44 IST

3 दिन पहले वह 18 वर्ष की हुई तो विरोध के बीच उसने सभी बंधनों को तोड़कर नरकटियागंज से 17 किलोमीटर दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आ गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में रामनगर क्षेत्र का मामला है.मंगलवार को हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा ली. दुल्हन आंचल पटेल ने बताया कि अपनी मर्जी से प्रेमी आदित्य पटेल से शादी कर ली.

पटनाः कहते हैं प्यार एक ऐसा नशा है, जिसके कब्जे से लाख कोशिश के बाद भी लोग नहीं निकल पाते हैं. एक ऐसा ही मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में रामनगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक मुंहबोली बुआ ने परिवार वालों के विरोध के बावजूद अपने भतीजे से शादी रचा ली. जिससे सभी हैरान रह गये. 

 

बताया जाता है कि मुंह बोली बुआ को भतीजे से इतना प्यार हो गया कि वह बालिग होने के बाद अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी और दोनों भागकर एक दूसरे से शादी कर ली. दरअसल, 6 साल पहले एक युवक अपने मामा के यहां शादी में गया था. वहीं, एक लड़की से उसकी आंखे चार हो गई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे.

लड़की के घर वाले इस बात का विरोध करने लगे, क्योंकि लड़की रिश्ते में लड़के की मुंहबोली बुआ लगती थी. इसके बावजूद दोनों प्रेमी-प्रेमिका बात करते रहे. इस दौरान लड़की के परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे, इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से बात करते रहे. लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बालिग होने का इंतजार करती रही है.

3 दिन पहले वह 18 वर्ष की हुई तो विरोध के बीच उसने सभी बंधनों को तोड़कर नरकटियागंज से 17 किलोमीटर दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आ गई और मंगलवार को हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में शादी रचा ली. दुल्हन आंचल पटेल ने बताया है कि यहां पर अपनी मर्जी से प्रेमी आदित्य पटेल से शादी कर ली.

वहीं, दूल्हा आदित्य पटेल ने कहा है कि हम दोनों एक दूसरे को 6 साल से प्यार करते हैं. अपनी मर्जी से शादी किए हैं. किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं था. अब हमलोग बहुत खुश हैं. इधर, लडकी के घर से गायब होने के बाद उसके परिजन भी उसे ढूंढते हुए प्रेमी के घर पहुंच गए.

इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे वो झुके और उन्होंने ने भी इस शादी की रजामंदी दे दी. फिलहाल दोनों अभी सुखी दांपत्य जीवन बिता रहे हैं. लेकिन इस प्यार की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है. कुछ लोग ऐसे प्यार के विरोध कर रहे हैं, तो कुछ इसके समर्थन में भी है.

टॅग्स :पटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत