लाइव न्यूज़ :

हमारे देश में गांजे पर नियंत्रण के बजाय इसका इस्तेमाल उत्पीड़न के लिए ज्यादा होता हैः हंसल मेहता

By विशाल कुमार | Updated: October 16, 2021 15:51 IST

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि कई देशों में गांजा/भांग का सेवन कानूनी है. कई में इसे अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया है. हमारे देश में इसका सेवन नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के बजाय उत्पीड़न के लिए अधिक किया जाता है. धारा 377 को खत्म करने के लिए किए गए आंदोलन की तरह इसके लिए भी एक आंदोलन जरूरी है.

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता ने कहा कि कई देशों में गांजा/भांग का सेवन कानूनी है.हमारे देश में इसका सेवन नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के बजाय उत्पीड़न के लिए अधिक किया जाता है.

मुंबई: फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने देश में गांजे के इस्तेमाल को अपराध से मुक्त करने की मांग की है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि कई अन्य देश पहले ही गांजे के उपयोग को कानूनी बना चुके हैं.

एक ट्वीट कर उन्होंने कहा कि कई देशों में गांजा/भांग का सेवन कानूनी है. कई में इसे अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया है. हमारे देश में इसका सेवन नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के बजाय उत्पीड़न के लिए अधिक किया जाता है. धारा 377 को खत्म करने के लिए किए गए आंदोलन की तरह इसके लिए भी एक आंदोलन जरूरी है.

इस पर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट कहा कि इसके बाद वे परेशान के लिए कोई और बहाना ढूंढ लेंगे.

बता दें कि, मेहता का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में अभिनेता शाखरूख खान के बेटे आर्यन खान को नशीले पदार्थों के सेवन के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है और उनकी जमानत अर्जी पर 20 अक्टूबर को फैसला आएगा.

आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई तट से एक क्रूज जहाज से गिरफ्तार किया था. एक गुप्त सूचना में उन्हें पता चला था कि जहाज पर एक रेव पार्टी आयोजित की गई थी.

इसके बाद एनसीबी की एक टीम ने 2 अक्टूबर की शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा और कथित तौर पर ड्रग्स जब्त किया. इस दौरान आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

इससे पहले इससे पहले हंसल ने सलमान खान, पूजा भट्ट, प्रीति जिंटा सहित अन्य के साथ शाहरुख को अपना समर्थन दिया था. शाहरुख या उनकी पत्नी गौरी खान ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है.

टॅग्स :आर्यन खानहंसल मेहतामारिजुआनागांजाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?