लाइव न्यूज़ :

मराठा आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाने से किया इंकार, महाराष्ट्र सरकार को जारी किया नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 11:37 IST

याचिकाकर्ता का दावा है कि एसईबीसी आरक्षण कानून मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में क्रमश: 12 से 13 फीसदी आरक्षण प्रदान करता है। यह शीर्ष अदालत के इंदिरा साहनी मामले में दिए फैसले में तय की गई 50 फीसदी आरक्षण सीमा का उल्लंघन है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका गैर सरकारी संगठन 'यूथ फॉर इक्वालिटी' के प्रतिनिधि संजीत शुक्ला ने याचिका दायर की है। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मराठा आरक्षण पर स्टे लगाने से इंकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने कहा- 'हम शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में प्रवेश के लिए मराठा आरक्षण को समाप्त करने की अपील पर सुनवाई करेंगे।'शीर्ष कोर्ट महाराष्ट्र में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने संबंधी कानून को बरकरार रखने के बंबई हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने मराठा आरक्षण संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग पर संज्ञान लेते हुए फैसला सुनाया। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। 

याचिका गैर सरकारी संगठन 'यूथ फॉर इक्वालिटी' के प्रतिनिधि संजीत शुक्ला ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता का दावा है कि एसईबीसी आरक्षण कानून मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में क्रमश: 12 से 13 फीसदी आरक्षण प्रदान करता है। यह शीर्ष अदालत के इंदिरा साहनी मामले में दिए फैसले में तय की गई 50 फीसदी आरक्षण सीमा का उल्लंघन है।

टॅग्स :महाराष्ट्रआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल