लाइव न्यूज़ :

Maratha Community Reservation: विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करे, ओबीसी-मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान कैसे करने जा रही, अंबादास दानवे ने की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 21:24 IST

Maratha Community Reservation: विवादास्पद मराठा आरक्षण मुद्दे पर हाल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने पर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (यूबीटी) भी एमवीए का हिस्सा है। सरकार अलग से मराठा समुदाय के साथ बैठकें करती है।ओबीसी नेता मराठों की इस मांग का विरोध कर रहे हैं।

Maratha Community Reservation: शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने सोमवार को कहा कि विपक्ष मराठा-ओबीसी आरक्षण मुद्दे का समाधान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है, बशर्ते कि वह इस विवादास्पद मुद्दे पर आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट रोडमैप को साझा करे। ऐसा लगता है कि विधानपरिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने सुलहपूर्ण दृष्टिकोण अपना लिया है, क्योंकि विवादास्पद मराठा आरक्षण मुद्दे पर हाल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने पर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की आलोचना हो रही है।

शिवसेना (यूबीटी) भी एमवीए का हिस्सा है। दानवे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है, बशर्ते हमें स्पष्ट रूप से बताया जाए कि वह ओबीसी-मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान कैसे करने जा रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अलग से मराठा समुदाय के साथ बैठकें करती है।

लेकिन वह विपक्षी दलों के साथ बातचीत की स्थिति साझा नहीं करती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘ इसके विपरीत, जब वह समस्या में फंस जाती है, तो वह विपक्ष को याद करती है।’’ अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय के प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र में ध्रुवीकरण बढ़ता जा रहा है। ओबीसी नेता मराठों की इस मांग का विरोध कर रहे हैं।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनOBCमहाराष्ट्रविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'