लाइव न्यूज़ :

झारखंड और छत्तीसगढ़ में बच्चों को भर्ती कर रहे माओवादी, गृह राज्य मंत्री बोले- दी जा रही मिलिट्री ट्रेनिंग

By अभिषेक पारीक | Updated: July 27, 2021 14:34 IST

झारखंड और छत्तीसगढ़ में माओवादी अब बच्चों को शामिल कर रहे हैं। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड और छत्तीसगढ़ में माओवादी बच्चों को अपने संगठन में भर्ती कर रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि उन्हें मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है। नक्सली गविविधियों/वामपंथी उग्रवाद से जुड़ी हिंसा में मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है। 

झारखंड और छत्तीसगढ़ में माओवादी अब बच्चों को शामिल कर रहे हैं। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। राय ने कहा कि इस तरह की खबरें आई हैं कि सीपीआई (माओवादी) बच्चों को अपने संगठन में शामिल कर रहे हैं। साथ ही उन्हें मिलिट्री की तरह ट्रेनिंग देने की भी खबरें हैं। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि सीपीआई (माओवादी) बच्चों की भर्ती करने के बाद उन्हें खाना बनाने, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की देखभाल का काम करा रहे हैं। साथ ही बच्चों को सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को एकत्रित करने के काम में भी लगाया जा रहा है। 

राय ने लोकसभा को सूचित किया कि देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा और उसके भौगोलिक प्रसार में लगातार गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि नक्सली गविविधियों/वामपंथी उग्रवाद से जुड़ी हिंसा में मरने वाले नागरिकों और सुरक्षा बलों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में यह बदलाव आया है। 

माओवादी खतरे से निपटने के लिए मोदी सरकार ने 2015 में राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना तैयार की थी। जिसमें सुरक्षा उपायों के साथ ही विकास के लिए की गई पहल और स्थानीय समुदायों के अधिकारों से जुड़े दृष्टिकोण शामिल हैं। 

गृह मंत्रालय की ओर से पहले कहा गया था कि मंत्रालय ने राज्य सरकारों की मदद के लिए सीएपीएफ बटालियनों की तैनाती, हेलिकॉप्टरों, यूएवी, इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी)/ स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) की मंजूरी सहित अन्य तरीकों से राज्य सरकारों का व्यापक समर्थन किया है। 

 

टॅग्स :माओवालीझारखंडगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम