लाइव न्यूज़ :

RJD के कई विधायक लालू प्रसाद यादव की जगह तेजस्वी को बनाना चाहते हैं पार्टी प्रमुख

By भाषा | Updated: August 22, 2019 05:22 IST

गौरतलब है कि 30 वर्षीय ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में लालू की अनुपस्थिति में राजद के प्रचार का नेतृत्व किया था। पर इस चुनाव में पार्टी ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए एक भी सीट नहीं जीती थी। 

Open in App

बिहार में प्रमुख विपक्षी दल राजद के कई विधायक बीमार चल रहे लालू प्रसाद की जगह दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके छोटे पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाए जाने के पक्ष में हैं । मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से तेजस्वी के पक्ष में हैं। जरूरत पड़ने पर हम पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के लिए प्रस्ताव लाएंगे।’’

ऐसे ही विचार बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने व्यक्त करते हुए कहा "यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी को पार्टी का पूर्ण नियंत्रण ग्रहण करने और पूरे राज्य का दौरा करने का समय आ गया है ।’’ जमुई से पार्टी विधायक विजय प्रकाश ने कहा, “यह बिहार के सभी लोगों की इच्छा है कि तेजस्वी पार्टी का नेतृत्व करें और एक विकल्प प्रदान करें।

हालांकि अंतिम निर्णय लालू प्रसाद को ही लेना है।’’ हालांकि पार्टी के कुछ नेता इस विचार को लेकर कुछ सशंकित भी है। पार्टी को कुछ पुराने नेताओं ने उनके नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त ऐसे विचार व्यक्त किये और बिहार से सटे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव के बाद विभिन्न चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में "विनाशकारी परिणामों" की ओर इशारा किया।

गौरतलब है कि 30 वर्षीस ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में लालू की अनुपस्थिति में राजद के प्रचार का नेतृत्व किया था। पर इस चुनाव में पार्टी ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए एक भी सीट नहीं जीती थी। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह