लाइव न्यूज़ :

कई मंत्रियों ने मोबाइल थिएटर में देखी ‘उरी: दि सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म

By भाषा | Updated: January 29, 2019 22:02 IST

पाकिस्तान में 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस फिल्म को मंगलवार को कुम्भ मेला में पहली बार हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य जीएसटी से मुक्त करने का निर्णय किया गया।

Open in App

कुम्भ भ्रमण के दौरान योगी सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को सेक्टर छह स्थित नेत्र कुम्भ के सामने मोबाइल थिएटर में ‘उरी: दि सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म देखी।

इस फिल्म का आनंद उठाने वाले मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आदि शामिल रहे।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उरी फिल्म देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इसमें हमारी भारतीय सेना की बहादुरी दिखाई गई है। कल प्रयागराज के भाजपा कार्यालय के सभी कार्यकर्ताओं को यह फिल्म दिखाई गई थी और उनकी प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही।” 

इस अवसर पर मोबाइल थिएटर चलाने वाली कंपनी पिक्चर टाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने कहा कि उनकी कंपनी लोगों के दरवाजे तक सिनेमा को ले जा रही है। इससे पाइरेसी से मुकाबला किया जा सकेगा और साथ ही लोग अच्छी गुणवत्ता के सिनेमा का भी आनंद उठा सकेंगे।

पाकिस्तान में 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इस फिल्म को मंगलवार को कुम्भ मेला में पहली बार हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य जीएसटी से मुक्त करने का निर्णय किया गया।

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?