लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन हत्याकांडः दमन से एक वॉल्वो कार बरामद, मालिक का पता नहीं, सचिन वाझे पर नकेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2021 13:00 IST

Mansukh Hiren Death Case: एटीएस ने हिरन की कथित हत्या के मामले में निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौड़ को शनिवार रात गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे हिरन उस कार का कथित मालिक था, जो दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट मिली थी।कार से जिलेटिन (विस्फोटक सामग्री) की 20 छड़ें बरामद हुई थी।एटीएस अब भी जांच कर रही है।

Mansukh Hiren Death Case: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मनसुख हिरन हत्याकांड के मामले में दमन से वोल्वो कार जब्त किया गया है। 

महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि वोल्वो कार को जब्त कर लिया गया है। एटीएस ने पिछले हफ्ते मामले में निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौड़ को गिरफ्तार किया था। 25 फरवरी को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास पाए गए विस्फोटकों के साथ एसयूवी, कथित रूप से ठाणे स्थित व्यवसायी हिरन के कब्जे से चोरी हो गई थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एसयूवी की बरामदगी के मामले की जांच कर रही है और मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पांच कारों को जब्त किया है, जिसमें दो मर्सिडीज, 1 प्राडो, स्कॉर्पियो शामिल हैं।

जिसका शव 5 मार्च को मुंब्रा में एक नाले में मिला था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नंबर वाली एक वॉल्वो कार सोमवार को बरामद की गई जिसके मालिक का अभी पता नहीं चला पाया है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई कार को ठाणे स्थित एटीएस कार्यालय में रखा गया है।

इससे पहले, इस हत्याकांड के संबंध में शनिवार रात को दो व्यक्तियों को गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने गुजरात से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसने कथित तौर पर आरोपियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। अधिकारियों ने बताया था कि उन्हें उक्त व्यक्ति के पास से कई सिम कार्ड मिले थे।

एटीएस ने मामले के संबंध में, निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और सटोरिये नरेश गौड़ को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। हालांकि, मनसुख हत्याकांड की जांच 22 मार्च को एनआईए को सौंप दी गई थी लेकिन एटीएस अब भी जांच कर रही है।

मनसुख हिरन का शव जिस नहर के निकट मिला था, दो आरोपियों को वहां ले जाएगा एटीएस

महाराष्ट्र आंतकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) मनसुख हिरन की कथित हत्या मामले में गिरफ्तार किये गए दो आरोपियों को सोमावर को नजदीकी ठाणे जिले में स्थित मुंब्रा नहर ले जाएगा। वहां पांच मार्च को हिरन का शव मिला था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एटीएस के अनुसार राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किये गए मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे का नाम हिरन की हत्या मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। अधिकारी ने कहा, ''निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और सट्टेबाज नरेश गौड़ को मुंब्रा नहर के निकट रेतीबुंदर इलाके में ले जाया जाएगा, जहां (पांच मार्च को) हिरन का शव मिला था।'' महाराष्ट्र एटीएस के महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने रविवार को फेसबुक पर लिखा था कि हिरन की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है।

उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘ इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिये दिन-रात काम करने वाले अपने सभी अधिकारियों को सलाम करता हूं। यह मेरे जीवन का एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था।’’

 

टॅग्स :मुंबई पुलिससचिन वाझेउद्धव ठाकरे सरकारएनआईएमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील