लाइव न्यूज़ :

परशुराम बने मनोज तिवारी ने रामलीला में किया घुसपैठियों का जिक्र, लक्ष्मण को बताया 'आतंकवादी'!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 09:52 IST

सीता स्वयंवर के लिए एकत्रित भीड़ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये सब कहां से आए हुए हैं। ये कोई विदेशी घुसपैठिए हैं या तुमने बुलाया है।'

Open in App
ठळक मुद्देनव श्री मानव धर्म रामलीला में बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। मनोज तिवार ने कहा- मैं भगवान परशुराम का किरदार निभा रहा हूं जिन्होंने अन्यायी राजाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

देश में एनआरसी का मुद्दा गर्म है। रामलीला जैसे मंचों पर भी इसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। नव श्री मानव धर्म रामलीला में बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी परशुराम का किरदार निभा रहे हैं। मंच पर अपना किरदार निभाते हुए उन्होंने घुसपैठियों का जिक्र किया। 

सीता स्वयंवर के लिए एकत्रित भीड़ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये सब कहां से आए हुए हैं। ये कोई विदेशी घुसपैठिए हैं या तुमने बुलाया है।'

लक्ष्मण के साथ एक संवाद में परशुराम बने मनोज तिवारी ने कहा, 'मेरी कुल्हाड़ी ने खून की नदियां बहा दीं। आर्यों की इस भूमि में कई आतंकवादियों को कब्रिस्तान भेजा गया है।'

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला के शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं भगवान परशुराम का किरदार निभा रहा हूं जिन्होंने अन्यायी राजाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

विवादों में रावण का किरदार निभा रहे बीजेपी नेता

उत्तराखंड के रुद्रपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं, लेकिन बार मुद्दा राजनीति का नहीं बल्कि रामायण का है। दरअसल, राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर के इंदिरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे थे। इस दौरान उन्होंने 'सीता मेरी जान' कहकर संबोधित कर दिया। इसके बाद से उनके डायलॉग का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। उनके इस डायलॉग से हिंदू संतों और रामलीला के आयोजकों ने आपत्ति जताई है। 

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम