लाइव न्यूज़ :

मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंडीगढ़ में राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

By आकाश चौरसिया | Updated: March 12, 2024 11:59 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को इस्तीफा सौंप दिया। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से लड़ा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपाअब नई सरकार को लेकर 12 बजे विधायक दल बैठक में होगा मंथनइस बात की संभावना है कि नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी वाली है

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को इस्तीफा सौंप दिया। मनोहर लाल खट्टर के साथ पूरे मंत्रिमंडल ने भी त्यागपत्र सौंपा। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से लड़ा सकती है। अब ऐसे में दोपहर 12 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद ही नई सरकार के गठन को लेकर कुछ तस्वीर सामने आएगी। 

हालांकि, निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने मौजूदा मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले ही दावा किया था कि जेजीपी और भाजपा के बीच गठबंधन टूटेगा। लेकिन, हम सभी निर्दलीय विधायक एक साथ हैं और मनोहर सराकार का समर्थन करेंगे, इसलिए सरकार पर कोई खतरा नहीं है। 

हरियाणा से निर्दलीय विधायक नयन रावन ने कहा कि वो कल ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने निवर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर को समर्थन जताया था। उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की। विधायक ने कहा कि उन्हें ये संकेत मिल चुके थे कि जेजेपी और भाजपा का गठबंधन टूटने जा रहा है। 

नयन लाल रावत ने प्रिथला से साल 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और वो यहां से जीते भी थे। दूसरे निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंडर ने कहा कि हम सभी भाजपा नीत सरकार का समर्थन कर रहे हैं। 

हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने भी दावा किया कि भाजपा और जेजेपी के गठबंधन टूट जाने के बावजूद भी 10 की 10 लोकसभा सीटें अपने दम पर भाजपा जीत सकती है। 

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़BJPकांग्रेसजननायक जनता पार्टीमनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत