लाइव न्यूज़ :

साल 2022 के आखिरी 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ कहा, पढ़ें 10 बड़ी बातें

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2022 11:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम की 96वीं कड़ी में साल 2022 में भारत की उपलब्धियों का विशेष तौर पर जिक्र किया। साथ ही पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को कोरोना से सतर्क रहने और मास्क लगाने का संदेश दिया।

Open in App

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2022 के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने भारत को मिले जी-20 ग्रुप की अध्यक्षता का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। उन्होंने कहा कि इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने और क्या कुछ कहा, पढ़े बड़ी बातें-

1. पीएम मोदी ने भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, कोविड-19 रोधी टीकों की 220 करोड़ से अधिक खुराक देने और 400 खरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को छूने जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2022 की इन विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान कायम किया है। 

2. मन की बात की 96वीं कड़ी में पीएम मोदी ने भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता मिलने का उल्लेख किया और देशवासियों से इस आयोजन को एक ‘‘जन-आंदोलन’’ बनाने का आह्वान किया।

3. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘वर्ष 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक व अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नयी रफ्तार पकड़ी।’’

4. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘साल 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। 2022 यानी भारत द्वारा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम हासिल करना, भारत द्वारा 220 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके देने के अविश्वसनीय आंकड़े को पार करना और भारत द्वारा निर्यात का 400 अरब डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर जाना।’’

5. प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जन-जन ने ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के संकल्प को अपनाया और देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष, ड्रोन, रक्षा और खेल की दुनिया सहित हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाया। पीएम मोदी ने कहा, 'आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी।'

6. आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं: पीएम मोदी

7. दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं पड़ेगी: पीएम मोदी

8. पीएम मोदी ने कहा- पिछले कुछ वर्षों में, हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है। हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया किया। अब कालाजार रोग भी खत्म हो जाएगा। यह बीमारी अब केवल बिहार और झारखंड के 4 जिलों में रह गया है।

9. नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है। 'स्वच्छ भारत मिशन' हर भारतीय के मन में मजबूती से बैठ गया है। स्वच्छता की विरासत को अब सभी भारतीय मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं: पीएम मोदी

10. मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर की रिसर्च बताती है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग कारगर है। इसके अनुसार, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से रोगियों में रोग की पुनरावृत्ति में 15% की कमी आई है: पीएम मोदी

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसजी20
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?