लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, हर जगह मजबूत छाप?, 2025 का आखिरी संबोधन, साल 2026 दस्तक देने वाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 14:50 IST

Mann Ki Baat: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य टकराव समाप्त करने को लेकर एक सहमति बनी थी। मोदी ने कहा कि यही जज्बा तब भी देखने को मिला, जब ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हुए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री का इस बार का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 2025 का आखिरी संबोधन था।2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ।देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है और इसने दुनिया को दिखाया है कि देश अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता है। मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस गुजरते साल में देश का प्रभाव हर जगह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री का इस बार का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 2025 का आखिरी संबोधन था।

उन्होंने कहा, ‘‘2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने भाव व्यक्त किये।’’ भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह और सात मई की दरम्यानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए थे। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य टकराव समाप्त करने को लेकर एक सहमति बनी थी। मोदी ने कहा कि यही जज्बा तब भी देखने को मिला, जब ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हुए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आपसे आग्रह किया था कि ‘हैशटैग वंदे मातरम् 150’ के साथ अपने संदेश और सुझाव भेजें। देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।’’'

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी एक यादगार साल रहा। हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत की बेटियों ने महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।

उन्होंने कहा कि एशिया कप टी20 में भी तिरंगा शान से लहराया। उन्होंने कहा कि पैरा एथलीट ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर ये साबित किया कि कोई बाधा हौंसलों को नहीं रोक सकती। मोदी ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को बहुत आशा के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि भारत से उम्मीद की सबसे बड़ी वजह है, हमारी युवा शक्ति। उन्होंने कहा, ‘‘विज्ञान के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां, नए-नए नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी का विस्तार इनसे दुनियाभर के देश बहुत प्रभावित हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्य-जीवों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रयास भी 2025 की पहचान बने।

उन्होंने कहा कि भारत में चीतों की संख्या भी अब 30 से ज्यादा हो गई है। इस साल हुए कई कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अद्वितीय विरासत सब एक साथ दिखाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘साल के शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया।

साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।’’ मोदी ने कहा कि स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह खूब दिखाई दिया और लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो तथा जिसमें भारत की मिट्टी की सुगंध हो।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम गर्व से कह सकते हैं 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। ये बात भी सही है इस वर्ष प्राकृतिक आपदाएं हमें झेलनी पड़ी, अनेक क्षेत्रों में झेलनी पड़ी। अब देश 2026 में नयी उम्मीदों, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।’’

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?