लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- आचरण में बरतें संयम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 27, 2018 08:25 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को को सार्वजनिक रूप से सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मोदी को अपने आचरण में संयम रखने की सख्त जरुरत है।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को को सार्वजनिक रूप से सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मोदी को अपने आचरण में संयम रखने की सख्त जरुरत है। मनमोहन ने कहा है कि सबसे पहले उनको संयम रखते हुए पीएम पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। 

पीएम को ऐसे समय में सलाह देना जब सार्वजनिक बहस का स्तर गिरता जा रहा है खासकर चुनाव के दौरान, इस बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी बीजेपी शासित राज्यों का दौरा किया करते थे, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते थे।

उन्होंने ये बात कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स के विमोचन के समय कही है। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह 2014 से पहले पीएम थे तो  उनके बीजेपी शासित राज्यों के  मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध बहुत अच्छे होते थे। कभी भी किसी में कोई भेदभाव नहीं हुआ।प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि उन्हें पीएम कार्यालय के उसूल सिद्धांतों के मुताबिक संयम का प्रयोग करना चाहिए।

वहीं, इससे पहले मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि  नोटबंदी का प्रभाव भारत के हर एक व्यक्ति पर पड़ा, चाहे वो किसी बुढ़ा, जवान या किसी उम्र का हो, किसी धर्म, किसी जाति, किसी व्यवसाय या संप्रदाय के हो। यह सच है कि समय के साथ तो सबके घाव भर जाते हैं। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नोटबंदी के मामले में समय के साथ-साथ लोगों के घाव और बढ़ता जा रहे हैं।

इधर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कहा, नोटबंदी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार की तरफ से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम था। सरकार ने पहले भारत से बाहर कालेधन पर शिकंजा कसा। अरुण जेटली ने नोटबंदी का बचाव करते हुए कहा,  कैश को बैंकों के जरिए अर्थव्यवस्था में लाना था मकसद, न कि उसे जब्त करना था। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब