लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह की संसदीय पारी का तीन दशक के बाद हो रहा है समापन, सोनिया गांधी पहली बार जाएंगी राज्यसभा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2024 21:05 IST

मनमोहन सिंह ऐसे समय राज्यसभा से विदा होने जा रहे हैं जब उच्च सदन में पहली बार सोनिया गांधी प्रवेश करेंगी। वह पहली बार राजस्थान की उसी राज्यसभा सीट से राज्यसभा में प्रवेश करेंगी जो मनमोहन सिंह के छह साल के कार्यकाल की समाप्ति के बाद खाली हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी संसद के उच्च सदन में प्रवेश करने जा रही हैंपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल और उनकी संसदीय पारी का समापन होने जा रहा हैराजस्थान से राज्यसभा सदस्य सिंह का उच्च सदन में छठा कार्यकाल था

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी जब संसद के उच्च सदन में प्रवेश करने जा रही हैं तो उसी समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल और उनकी संसदीय पारी का समापन होने जा रहा है। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य सिंह का उच्च सदन में छठा कार्यकाल था। भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के सूत्रधार कहे जाने वाले सिंह अप्रैल की शुरुआत में अपनी संसदीय पारी समाप्त करेंगे। 

मनमोहन सिंह ऐसे समय राज्यसभा से विदा होने जा रहे हैं जब उच्च सदन में पहली बार सोनिया गांधी प्रवेश करेंगी। वह पहली बार राजस्थान की उसी राज्यसभा सीट से राज्यसभा में प्रवेश करेंगी जो मनमोहन सिंह के छह साल के कार्यकाल की समाप्ति के बाद खाली हो रही है। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी, 1967 तक उच्च सदन की सदस्य रही थीं। 

नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बनने के बाद 1991 में पहली बार राज्यसभा सदस्य बने 92 वर्षीय सिंह ने 1999 में दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार मल्होत्रा ​​ने हराया था। लोकसभा चुनाव की हार के बाद राज्यसभा में उनका कार्यकाल लगातार बना रहा, हालांकि इसके बाद उन्होंने फिर कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। वित्त मंत्री का पद संभालने के लगभग तीन महीने बाद अक्टूबर, 1991 में सिंह पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने। वह एक अक्टूबर, 1991 से 14 जून, 2019 तक लगातार पांच कार्यकाल तक बिना किसी अंतराल के असम से उच्च सदन के सदस्य रहे। 

इसके बाद, 20 अगस्त, 2019 से 3 अप्रैल, 2024 तक थोड़े अंतराल के बाद वह फिर से राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए। सिंह जब 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री थे तब उच्च सदन के नेता थे और 21 मार्च, 1998 से 21 मई 2004 तक सदन में नेता प्रतिपक्ष थे। भाजपा उन पर ऐसी सरकार चलाने का आरोप लगाती थी जो भ्रष्टाचार से घिरी हुई थी और जिस दौरान कई घोटाले हुए थे। भाजपा ने उन्हें ‘मौनमोहन’ भी कहा था। प्रधानमंत्री पद से विदा होने से पहले उन्होंने कहा था कि ‘इतिहास समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में मेरे प्रति अधिक उदार होगा।’

पिछले कुछ समय से सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उन्हें महत्वपूर्ण मौकों पर व्हीलचेयर पर राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेते देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में उच्च सदन के सदस्य के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की थी और कहा था कि उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। मोदी ने यह भी कहा था कि सिंह कभी-कभी व्हीलचेयर पर रहते हुए भी वोट देने आते हैं और उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ऐसा किया। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहसोनिया गाँधीराज्य सभाराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की