लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह ने कहा- केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग से ही जीत सकते हैं कोरोना की जंग, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2020 12:04 IST

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर सौहार्द बिगाड़ने के भी आरोप लगाए हैं। सोनिया गांधी ने कहा, जिस वक्त देश कोरोना से लड़ रहा है, बीजेपी नफरत का वायरस फैला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने CWC की बैठक में कहा है कि गरीब मजदूरों के खाते में सरकार को साढ़े सात-सात हजार रुपये भेजने चाहिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तब तक नहीं जीत पाएंगे जब तक केंद्र राज्यों को वित्तीय सहायता मुहैया नहीं कराएगा। 

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा, लॉकडाउन की सफलता अंतत: कोविड-19 से निपटने की हमारी क्षमता से परखी जाएगी। मनमोहन सिंह ने कहा, कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग सफलता के लिए अहम है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा, कोरोना वायरस का पिछले तीन हफ्तों में चिंताजनक रूप से प्रसार बढ़ा है और उसकी गति तेज हुई है। सोनिया गांधी ने कहा, हमारी सामाजिक समरसता को गंभीर क्षति पहुंच रही है; यह हर भारतीय के लिए चिंता की बात है। 

सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा है कि देश के गरीब मजदूरों के खाते में सरकार को साढ़े सात-सात हजार रुपये भेजने चाहिए। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तब तक नहीं जीत पाएंगे जब तक केंद्र राज्यों को वित्तीय सहायता मुहैया नहीं कराएगा। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार कोविड-19 से निपटने में राज्यों की वित्तीय मदद के लिए आगे नहीं आती तो राज्य कमजोर पड़ जाएंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमनमोहन सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया