सुबह साढ़े चार बजे पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए ट्वीट कर किसने क्या कहा?

By रामदीप मिश्रा | Published: September 26, 2019 09:22 AM2019-09-26T09:22:16+5:302019-09-26T09:26:57+5:30

Happy Birthday Manmohan Singh: अर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है।

Manmohan singh birthday: Narendra Modi wishes him a long and healthy life, congress leaders also wished him | सुबह साढ़े चार बजे पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए ट्वीट कर किसने क्या कहा?

File Photo

Highlightsपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस दौरान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है।डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस दौरान मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह तड़के 4 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' 

इधर, मुंबई कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को बढ़ाया और अपनी उच्चतम विकास दर तक पहुंचाया। वह स्वस्थ और आने वाले साल खुश रहें।
    
मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लग गया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी पूर्व पीएम को बधाई दी है और उनके स्वस्थ रहने की कामना की है। 

बता दें कि अर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है। मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से साल 1957 में प्रथम श्रेणी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। साल 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की थी। वहीं, वह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के टीचर भी रहे हैं।

Web Title: Manmohan singh birthday: Narendra Modi wishes him a long and healthy life, congress leaders also wished him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे