लाइव न्यूज़ :

डॉ मनमोहन सिंह ने मोदी पर PMO की गरिमा कम करने का लगाया आरोप लगाया, कहा- 'किसी भी पीएम ने इतने घृणित शब्द नहीं बोले'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2024 13:58 IST

एक जून को सातवें चरण के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील में सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार कियासिंह ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधासिंह ने पंजाब के मतदाताओं से बीजेपी को बेनकाब करने की अपील की

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया और उनपर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री कार्यालय की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया। यही नहीं, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और पंजाब के मतदाताओं से उन्हें बेनकाब करने की अपील की।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने कहा, "भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की। वह देशभक्ति, सेवा का मूल्य केवल 4 साल मानती है, यह उनका फर्जी राष्ट्रवाद दिखाता है।" सातवें चरण के मतदान से पहले जारी एक पत्र में सिंह ने कहा, "केवल कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी।"

मनमोहन सिंह ने पंजाब के मतदाताओं से प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को एक मौका देने और विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट देने की भी अपील की। 

पीएम मोदी नफरत भरे भाषणों के सबसे वीभत्स रूप में शामिल हैं: डॉ मनमोहन सिंह

मोदी पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा, "मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चा पर उत्सुकता से नजर रख रहा हूं। मोदी जी नफरत भरे भाषणों के सबसे वीभत्स रूप में शामिल हुए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी प्रकृति के हैं। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और इस तरह प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम किया है।" 

डॉ मनमोहन सिंह ने ये भी कहा, "अतीत में किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के एक विशिष्ट वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ऐसे घृणित, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कुछ गलत बयानों के लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया है। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे समुदाय से अलग नहीं किया। वह एकमात्र कॉपीराइट भाजपा का है।"

 

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024पंजाबकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"