लाइव न्यूज़ :

‘हम’ विधायक दल के नेता चुने गए मांझी , कहा- मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 21:45 IST

Open in App

पटना, 12 नवंबर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी बृहस्पतिवार को अपने चार सदस्यीय विधायक दल के नेता चुने गए।

मांझी के यहां स्थित आवास पहुंचे ‘हम’ के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी विधायक दल का नेता चुना।

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर ‘हम’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मांझी को सम्मानित किया गया।

मांझी निवर्तमान विधानसभा में ‘हम’ के अकेले विधायक हैं।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मांझी ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को राज्य की प्रगति के लिए राजग में शामिल होने की सलाह दी।

मांझी ने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर जहां तक मेरा मानना है तो हम कहेंगे कि कांग्रेस के विधायक विचार करें और नीतीश जी का साथ दें।''

वर्ष 1980 में मांझी ने कांग्रेस से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। बाद में वह राजद और फिर जदयू में चले गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू की बुरी तरह हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मांझी को इस पद पर आसीन किया था।

बाद में, नीतीश कुमार के इस पद पर वापसी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए जदयू से निष्कासित किए जाने पर मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर नामक एक नई पार्टी बना ली थी और बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले विपक्षी महागठबंधन में शामिल थे।

मांझी महागठबंधन में समन्वय समिति बनाए जाने की अपनी मांग नहीं पूरी होने पर चुनाव से पहले इस गठबंधन से नाता तोड़कर राजग में शामिल हो गए थे।

राजग में सीट बंटवारे के तहत जदयू ने अपने हिस्से की 122 सीटों से ‘हम’ को सात सीट दी थीं जिनमें से उनकी पार्टी चार सीटों पर विजयी रही ।

मांझी ने कहा कि एक बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी