लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Birthday: मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- 'देश का लोकतंत्र जेल में कैद', देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2024 12:33 IST

Arvind Kejriwal Birthday: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पार्टी प्रमुख ‘‘देश में तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देArvind Kejriwal Birthday: मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंमनीष सिसोदिया बोले 'देश का लोकतंत्र जेल में कैद' दिल्ली की मंत्री आतिशी ने केजरीवाल को ‘‘आधुनिक भारत के क्रांतिवीर’’ बताया

Manish Sisodia Wished Arvind Kejriwal on Birthday: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पार्टी प्रमुख ‘‘देश में तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं।’’

केजरीवाल फिलहाल जेल में हैं और पार्टी उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देश में जारी तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद है।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री शाम को अपनी पदयात्रा भी शुरू करेंगे ‘आप’ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरविंद केजरीवाल वह विचार है, जिसे जितना दबाया जाएगा वह उतना ही मजबूत होगा।’’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने केजरीवाल को ‘‘आधुनिक भारत के क्रांतिवीर’’ बताया और उनके जेल से जल्द बाहर आने का भरोसा जताया। आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिन्होंने अपने शासन मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नयी उम्मीद दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद आज झूठे केस में जेल में बंद हैं लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आएंगे।’’

अरविंद केजरीवाल ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। केजरीवाल दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उन्हें जून में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाआतिशी मार्लेनाराघव चड्ढातिहाड़ जेलAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारतDelhi MCD ByElection 2025: 12 वार्डों के दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के मतदान शुरू, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई