लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडित चाहते हैं कि उनका दर्द समझा जाए, 200 करोड़ में बेचा ना जाए, बोले मनीष सिसोदिया- कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डाल दें ताकि त्रिलोकपुरी...

By अनिल शर्मा | Updated: March 28, 2022 16:18 IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कश्मीर फाइल्स और कश्मीरी पंडितों के सवाल पर कहा कि दिल्ली में कश्मीरी पंडितों को प्रति माह 3,000 रुपए प्रदान किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा 8 साल से सत्ता में है उन्होंने अबतक कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया?सिसोदिया ने कहा कि CM केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत कुछ कियाडिप्टी सीएम ने कहा, दस्तावेज के अभाव में भी 223 शिक्षकों को स्थायी दर्जा, पेंशन प्रणाली को सुव्यवस्थित किया 

नई दिल्लीः  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर अपलोड कर देने वाले बयान के बाद मचे बवाल पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को कश्मीरी पंडितों की चिंता नहीं है। कश्मीरी पंडित चाहते हैं कि उनका दर्ज समझे ना कि उनके दर्द को 200 करोड़ में बेचा जाए।

मनीष सिसोदिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में कश्मीरी पंडितों को प्रति माह 3,000 रुपए प्रदान किए गए। देश भर के कश्मीरी पंडित कश्मीर वापस जाने का मौका चाहते हैं। भाजपा 8 साल से सत्ता में है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया?

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि BJP को कश्मीर फाइल की चिंता है, कश्मीरी पंडितों की चिंता नहीं है। CM केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत कुछ किया, दस्तावेज के अभाव में भी 223 शिक्षकों को स्थायी दर्जा, पेंशन प्रणाली को सुव्यवस्थित किया। 

बकौल सिसोदिया, कश्मीरी पंडित चाहते हैं कि उनका दर्द देश समझे लेकिन वह यह नहीं चाहते कि उनके दर्द को 200 करोड में बेचा जाए। उन्होंने 200 करोड़ कमा लिए हैं, तो यूट्यूब पर डाल दें जिससे त्रिलोकपुरी और कोंडली में रहने वाले आम लोग भी उनके दर्द को समझे।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाद कश्मीर फाइल्सअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील