लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के तीन पूर्व न्यायाधीशों की कमेटी बनाई, सीबीआई जांच की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 7, 2023 17:25 IST

तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद से रिटायर जस्टिस गीता मित्तल, जस्टिस आशा मेनन और जस्टिस शालिनी पनसाकर जोशी शामिल हैं। राज्य सरकार की जांच पर रखी जाएगी निगरानी।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में सोमवार, 7 अगस्त को मणिपुर मामले को लेकर सुनवाई हुईसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तीन पूर्व जजों की कमेटी बनाईजांच कर रही सीबाआई की टीम में अन्य राज्यों के अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार, 7 अगस्त को मणिपुर मामले को लेकर सुनवाई हुई। सर्वोच्च न्यायलय ने हिंसा मामले से जुड़े मुद्दों की पड़ताल और मानवीय सुविधाओं के लिए हाईकोर्ट के तीन पूर्व जजों की कमेटी बनाई है। तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद से रिटायर जस्टिस गीता मित्तल, जस्टिस आशा मेनन और जस्टिस शालिनी पनसाकर जोशी शामिल हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह "कानून के शासन में विश्वास की भावना बहाल करने" के लिए मणिपुर हिंसा मामलों के संबंध में कई निर्देश पारित करेगा। तीन सदस्यीय कमेटी के बारे में शीर्ष अदालत ने कहा कि यह एक "व्यापक आधार वाली समिति" होगी जो राहत, उपचारात्मक उपाय, पुनर्वास उपाय, घरों और पूजा स्थलों की बहाली सहित चीजों को देखेगी।

महिलाओं के साथ हुई हिंसा की जांच के संबंध में अदालत ने कहा कि केंद्र ने यौन हिंसा से संबंधित 11 एफआईआर केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का फैसला किया है। कोर्ट ने कहा कि वह इन मामलों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की इजाजत देगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच में अन्य राज्यों से लिए गए एसपी नहीं तो कम से कम डीवाईएसपी रैंक के 5 अधिकारी भी शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ये अधिकारी सीबीआई के प्रशासनिक ढांचे के भीतर काम करेंगे।

इसके अलावा शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक अधिकारी नियुक्त करेगा। यह अधिकारी न्यायालय को वापस रिपोर्ट करेगा। महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय पडसलगीकर को न्यायालय ने पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर सराकर के इस कथन पर गौर किया कि वह उन मामलों की जांच के लिए 42 एसआईटी टीमों का गठन करेगी जो सीबीआई को हस्तांतरित नहीं किए गए हैं।

कोर्ट ने कहा कि वह राज्य द्वारा बनाई गई  एसआईटी के लिए वह अन्य राज्य पुलिस बलों से कम से कम एक इंस्पेक्टर को शामिल करने का आदेश देगा। इसके अलावा राज्य एसआईटी की निगरानी 6 डीआइजी रैंक के अधिकारियों द्वारा की जाएगी जो मणिपुर राज्य के बाहर से होंगे। 

टॅग्स :मणिपुरसुप्रीम कोर्टसीबीआईPoliceरेपहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील