लाइव न्यूज़ :

मणिपुर घटना: राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के पुराने ट्वीट पर साधा निशाना, की ये मांग, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2023 17:43 IST

राघव चड्ढा ने शुक्रवार को मणिपुर की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना ट्वीट निकालकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। 

Open in App

नई दिल्ली: मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाते हुए वायरल वीडियो मामले पर विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को मणिपुर की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना ट्वीट निकालकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। 

पीएम मोदी ने फरवरी 2017 में ट्वीट कर कहा था, "जो लोग राज्य में शांति सुनिश्चित नहीं कर सकते, उन्हें मणिपुर पर शासन करने का कोई अधिकार नहीं है।" उस वक्त कांग्रेस के ओकराम इबोबी सिंह सीएम थे। इस पर आप सांसद ने पीएम मोदी के ट्वीट के साथ एक तख्ती पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सरकार को हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

4 मई का एक वीडियो जिसमें एक युद्धरत समुदाय की दो महिलाओं को कुछ पुरुषों द्वारा नग्न घुमाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय आक्रोश फैल गया। घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, विपक्षी नेता सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं।

मणिपुर की स्थिति को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र में भारी नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ, विपक्ष ने सदन में चर्चा और पीएम मोदी से बयान की मांग की। 

गुरुवार को संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने मणिपुर की स्थिति पर अपनी पहली टिप्पणी में कहा, "यह किसी भी समाज के लिए शर्मनाक घटना है..यह किसने किया और कौन जिम्मेदार है यह एक अलग मुद्दा है लेकिन इसने हमारे देश को शर्मसार कर दिया है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कानून व्यवस्था सख्त करने की अपील करता हूं। चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या मणिपुर...महिला के सम्मान का मुद्दा सभी राजनीति से ऊपर है।"

टॅग्स :राघव चड्ढानरेंद्र मोदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी