लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: मणिपुर में मतदान के दौरान हिंसा, इंफाल के पोलिंग बूथों पर रुका मतदान

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2024 16:13 IST

Manipur Lok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्रों पर हंगामा करने के बाद 5 थोंगजू और 31 खोंगमान जोन में मतदान रोक दिया गया है।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मणिपुर में हिंसा की खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज 21 राज्यों में वोटिंग हो रही है जिनमें से एक मणिपुर भी है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद इंफाल में मतदान में बाधा देखने को मिली।

इम्फाल में दो प्रमुख स्थानों-5 थोंगजू और 31 खोंगमान जोन में मतदान अचानक रुक गया। महिलाओं के एक समूह द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने, अराजकता फैलने और चुनावी प्रक्रिया रोकने के बाद व्यवधान उत्पन्न हुआ। बढ़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद मतदान अधिकारी को मतदान केंद्र बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मतदाता केंद्र पर उथल-पुथल मची हुई है।

मणिपुर में गोलीबारी

दूसरी ओर, आज सुबह मणिपुर में एक मतदान केंद्र के पास गोलियां चलाई गईं। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे 25 सेकंड के वीडियो में तेजी से दो गोलियों की आवाज आने से पहले हंगामा और लोगों को चिल्लाते हुए दिखाया गया है। फिर तीसरी गोली सुनाई देती है। गोलियों की तड़तड़ाहट चारों ओर फैल गई जो कि मशीन गन से की गई।

यह स्पष्ट नहीं है कि मणिपुर की दो सीटों - आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर में से किस सीट पर गोलियां चलाई गईं। 2019 के चुनाव में इनर सीट बीजेपी के थौनाओजम बसंत कुमार सिंह ने जीती थी।

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के 21 राज्य और 102 निर्वाचन क्षेत्र सांसदों के अगले समूह को चुनने के लिए वोट डाले गए। 2024 के आम चुनाव देश भर में सात चरणों में होने वाले हैं, जो 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मणिपुर लोकसभा चुनाव २०२४Imphalलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतPM Modi Visit Manipur: 2023 हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर जा रहे पीएम, क्या है एजेंडा? यहां जानें अपडेट

भारतManipur Violence: मैतेई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन जारी, सरकारी इमारत में आगजनी, सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प

भारतManipur: तामेंगलोंग में झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू, 25 लोग घायल

भारतManipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, 1 की मौत; कुकी समुदाय ने आज कई हिस्सों में बंद का किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप