मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई बरकरार, पांच उग्रवादी गिरफ्तार; प्रतिबंधित संगठन के सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2025 10:05 IST2025-05-16T10:04:26+5:302025-05-16T10:05:18+5:30

Manipur: मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और थौबल जिलों में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

Manipur five militants arrested members of banned organization | मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई बरकरार, पांच उग्रवादी गिरफ्तार; प्रतिबंधित संगठन के सदस्य

मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई बरकरार, पांच उग्रवादी गिरफ्तार; प्रतिबंधित संगठन के सदस्य

Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षाबलों द्वारा शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा बल रोजाना उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और इलाके से हथियारों को भी जब्त कर रहे हैं। शुक्रवार के जानकारी सामने आई कि सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों को इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम और थौबल जिलों से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के दो उग्रवादियों को इम्फाल पूर्व जिले के एंड्रो पार्किंग और खुरई कोंसाम लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से एक हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। थौबल जिले के खंगाबोक पार्ट-दो इलाके से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जो जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था।

इम्फाल पश्चिम जिले के खोंघामपट अवांग लेइकाई से कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरेपा) संगठन के एक सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के ही हीरोक पार्ट-तीन इलाके से प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से दो राइफल, एक हथगोला और कई गोलियां जब्त की गई हैं। मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है। 

Web Title: Manipur five militants arrested members of banned organization

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे