लाइव न्यूज़ :

कड़ी मेहनत के बावजूद मैंगो दीदी को नहीं मिले आम के सही दाम, दुख और हौसले की ये कहानी आपको जाननी चाहिए

By वैशाली कुमारी | Updated: June 19, 2021 17:01 IST

अगर आप खूंटी जिले के आम के बगीचे में खड़े हो जाएंगे तो चारों ओर सिर्फ आपको आम ही आम नजर आएंगे। आम की अलग-अलग वैरायटी जैसे आम्रपाली, मल्लिका, दशहरी और लंगड़ा सभी यहां पर अच्छी मात्रा में मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देखूंटी जिले के खुशबू गांव नलिनी महिला समिति ने आम के लगभग 2000 से भी ज्यादा पेड़ लगाएं।झारखंड के खूंटी जिले का आम उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में पहुंचाया जाता था।

फलों के राजा आम ने झारखंड की महिलाओं को एक नई पहचान दी है। खूंटी जिले की महिलाओं ने आम की बागवानी करके मैंगो दीदी की प्रसिध्दि पाली है। इस बार 1 मैंगो दीदी का व्यापार हर साल के मुकाबले थोड़ा ठंडा पड़ गया है लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब गरीबी की मार झेल कर मैंगो दीदी ने आम के भरोसे खास इतिहास रच दिया था। अब इस साल नौबत ये आ गई है कि मेहनत के दाम नहीं मिल रहे हैं।

अगर आप खूंटी जिले के आम के बगीचे में खड़े हो जाएंगे तो चारों ओर सिर्फ आपको आम ही आम नजर आएंगे। आम की अलग-अलग वैरायटी जैसे आम्रपाली, मल्लिका, दशहरी और लंगड़ा सभी यहां पर अच्छी मात्रा में मौजूद है। झारखंड का यह हिस्सा वैसे तो नक्सली क्षेत्रों की वजह से जाना जाता है लेकिन मैंगो दीदी के मेहनत ने क्षेत्र को एक नई पहचान दी है। एतवारी बताती हैं कि ये भूमि बंजर थी, पर कुछ सालों की मेहनत से करीब 20 एकड़ में आम का बगीचा फल गया। 

खूंटी जिले के खुशबू गांव नलिनी महिला समिति ने आम के लगभग 2000 से भी ज्यादा पेड़ लगाएं। बिरसा मुंडा आम बागवानी और मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए इन महिलाओं ने आम के पेड़ लगाए थे। कुछ समय पहले गांव की महिलाएं पूरी तरह से बेरोजगार थी लेकिन पेड़ लगने के बाद उन्हें एक रोजगार मिला। इसके बाद दूसरे राज्य में काम के लिए जाने वाले पुरुष महिलाओं का हाथ बटाने लगे थे। झारखंड के खूंटी जिले का आम उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में पहुंचाया जाता था। मैंगो दीदीयों को इससे बहुत ही लाभ पहुंचता था। लेकिन इस साल उनके आम के सही दाम नहीं लग रहे हैं। 

इस साल आम की पैदावार बहुत ज्यादा हुई है जिसकी वजह से दाम सही नहीं मिल रहे हैं। मालती देवी के मुताबिक जो आम बाज़ार में 40 रुपये किलो बिक रहा है, उसी आम को ये मैंगो दीदियां 10 से 15 रुपये किलो बेचने पर मजबूर हैं। वजह यही है अगर सही समय पर आम नहीं दिखे तो आम खराब हो जाएंगे इसलिए मैंगो देवी सस्ते में आम भेज रहे हैं।

टॅग्स :झारखंडमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है