लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से किसानों के मनोबल पर गहरी चोट, शेखर दीक्षित ने कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 14:59 IST

कंगना रनौत द्वारा हाल ही में दिए गए अमर्यादित और किसान विरोधी बयान सिर्फ़ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने का प्रयास कर रही हैं।केवल किसान बल्कि पूरे देश के किसान संगठन भी आहत हुए हैं।कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी अपनाया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने हिमाचल प्रदेश की मण्डी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कंगना द्वारा हाल ही में दिए गए अमर्यादित और किसान विरोधी बयान सिर्फ़ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना अपनी फिल्मों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने का प्रयास कर रही हैं। दीक्षित ने यह भी कहा कि कंगना द्वारा किसानों के खिलाफ दिए गए इस बयान से न केवल किसान बल्कि पूरे देश के किसान संगठन भी आहत हुए हैं।

उन्होंने कहा, "कंगना के इस बयान से किसानों के मनोबल पर गहरी चोट पहुंची है, और यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" शेखर दीक्षित ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी अपनाया है। उन्होंने अपने वकील श्री राजेश वर्मा के माध्यम से कंगना को विधिक नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की गई है। दीक्षित ने कहा, "कंगना के लिए अब दो ही विकल्प हैं – या तो वह अपने बयान को साबित करें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।"

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कंगना ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी, तो सभी किसान संगठन मिलकर पुनः दिल्ली में घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। दीक्षित ने स्पष्ट किया कि किसान संगठन अपने हक की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और किसानों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीक्षित का कहना है कि घटना ने किसान संगठनों के बीच एक बार फिर से रोष पैदा कर दिया है, और यह देखना शेष है कि कंगना इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं। देशभर में किसान संगठन इस मुद्दे पर एकजुट हो गए हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतहिमाचल प्रदेशBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो