लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की जेल में पांच साल काटने वाले व्यक्ति ने नाई की दुकान खोलकर नया जीवन किया आरंभ

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:34 IST

Open in App

पुणे, 22 सितंबर अपनी पत्नी की गैरइरादतन हत्या के दोष में कारावास में पांच साल काटने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र कारागार विभाग और सामाजिक संगठनों की सहायता से सांगली जिले में नाई की एक दुकान खोलकर नया जीवन शुरू किया।

पुणे स्थित राज्य कारागार विभाग के कार्यालय में मंगलवार को संतोष अतकर की दुकान के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अतिरिक्त महानिदेशक (कारागार) अतुलचंद्र कुलकर्णी मौजूद थे।

सोलापुर जिले के पंढरपुर कस्बे में 2013 में अतकार और उनकी पत्नी का अपने घर में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद महिला गलती से सीढ़ियों से गिर गई थी। उसे चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी। अतकर पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था और 2016 में एक अदालत ने उसे छह साल कैद की सजा सुनाई थी।

अतकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुणे की यरवदा जेल में सजा काटने के दौरान वह जेल में नाई का काम करता था। उसने जेल प्राधिकारियों द्वारा यरवदा क्षेत्र में खोली गई नाई की एक दुकान में भी काम किया था।

उसने कहा, ‘‘मैं जेल से बाहर आने के बाद एक नया जीवन शुरू करना चाहता था और कैदियों के पुनर्वास एवं सुधार पर केंद्रित एक परियोजना के माध्यम से मुझे मदद मिली।"

उसने आजीविका कमाने के लिए जेल विभाग और गैर सरकारी संगठनों भोई प्रतिष्ठान और आदर्श मित्र मंडल की मदद से सांगली जिले की जत तहसील में नाई की एक दुकान खोली है। अतकार ने नया जीवन शुरू करने में मदद करने के लिए जेल विभाग और सामाजिक संगठनों को धन्यवाद दिया।

एडीजी कुलकर्णी ने कहा कि जेल की सजा काटने के बाद कैदी मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं और उन्हें जेल विभाग और समाज से सकारात्मक प्रतिक्रिया की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "जेल सिर्फ जेल ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे सुधार गृह बनना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो