लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले की कार से टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोगों का आरोप- घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 10:38 IST

अधिकारी के अनुसार, ‘लोगों का दावा है कि यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी लेकिन हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना गुरुवार देर रात को हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम किया।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका।

कोलकाताः  पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक कार की टक्कर लगने से कथित तौर पर एक व्यक्ति मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि उक्त वाहन नंदीग्राम के सांसद अधिकारी के काफिले में शामिल था या नहीं।

दुर्घटना गुरुवार देर रात को हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पार कर रहा था, तभी रात करीब साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘लोगों का दावा है कि यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी लेकिन हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। अधिकारी या भाजपा के किसी अन्य नेता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। भाषा सुरभि वैभव वैभव

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीकोलकाताBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी