दिल्ली में एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 15, 2021 04:19 PM2021-06-15T16:19:30+5:302021-06-15T16:19:30+5:30

Man arrested for firing outside a house in Delhi | दिल्ली में एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली में एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके किशोर सहयोगी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से पकड़ा है जिस पर दिल्ली में एक शख्स पर उसके घर के बाहर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जामिया नगर निवासी आरोपी सैदुल जफर शराबी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है।

सात जून को, वह और उसके दोस्त मारिजुआना के नशे में धुत्त थे। उन्होंने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक व्यक्ति पर तब गोलियां चलाईं जब उसने उन्हें अपने घर से दूर जाने के लिए कहा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।

मीना ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह "दिखावा करने के लिए" अपने साथ बन्दूक ले गया था।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for firing outside a house in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे