लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार की बीमार है स्वास्थ्य व्यवस्था, एंबुलेंस के इंतजार में मां का ऑक्सीजन सिलेंडर लादे खड़ा रहा युवक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 10, 2018 11:58 IST

ताजनगरी के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाहर एक युवक बीमार मां के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया, जोकि कंधे पर ऑक्सिजन सिलेंडर लादकर खड़ा था।

Open in App

लखनऊ, 6 अप्रैलः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बीमार स्वास्थ्य विभाग की हालत सही होने के लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सूबे के आगरा को एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है और विभाग ने अपनी गलती से पल्ला छाड़ लिया। हालांकि बाद में जांच कराने के आदेश दिए। 

दरअसल, मामला ऐसा है कि ताजनगरी के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाहर एक युवक बीमार मां के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया, जोकि कंधे पर ऑक्सिजन सिलेंडर लादकर खड़ा था। सिलेंडर का कनेक्शन पास में खड़ी बुजुर्ग मां के मास्क से लगा हुआ था। 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को सांस फूलने की बीमारी है, जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे ऑक्सिजन लगाने की जरूरत पड़ी। इसके बाद उसे दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा गया। वहीं, ट्रॉमा सेंटर से वॉर्ड काफी दूर होने की वजह से एम्बुलेंस से भेजने की बात कही गई। इसके बाद मां-बेटे से कहा गया कि अस्पताल के बाहर इंतजार करें, जिसके बाद काफी देर तक धूप में ही खड़े रहे।

खबरों के अनुसार, सिलेंडर लादे खड़ा युवक धूप में एम्बुलेंस के इंतजार कर रहा था, लेकिन उसे एंबुलेंस नहीं मिल रही थी। इसके बाद धूप में खड़े रहने की वजह से बीमार महिला की तबीयत बगड़ने लगी। बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ते देख उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 

इधर, मामला सामने आने के बाद अधिकारियों का कहना है कि मरीज को शिफ्ट करने के लिए वार्ड बॉय ने थोड़ी देर तक इंतजार करने के लिए कहा था। उसी समय मीडिया ने तस्वीर ले ली। अगर कोई देरी हुई है तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :आगरायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"