लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में नोटिस देने के बाद सवाल भूले ममता बनर्जी के भतीजे, स्पीकर ने कहा- भूल गए हो तो छोड़ दो

By भारती द्विवेदी | Updated: August 1, 2018 16:08 IST

लोकसभा स्पीकर ने अभिषेक को उनका सवाल नंबर (184) भी बताएं, तभी उन्होंने सवाल नहीं पूछा।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त: संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। लोकसभा-राज्यसभा दोनों ही सदन में अलग-अलग मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सवाल पूछने भूल गए। अभिषेक ने सवाल पूछने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन जब उनकी बारी आई वो सवाल पूछना भूल गए। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कई बार उनका नाम पुकारा। स्पीकर के बार-बार नाम लेने के बाद भी अभिषेक अपनी जगह से उठे नहीं।  

अभिषेक को अपनी जगह से हिलाते ना देख सुमित्रा महाजन ने कहा कि अगर आप सावल भूल गए हैं तो छोड़ दें। लोकसभा स्पीकर के इतना कहते ही अभिषेक अपनी सीट पर खड़े हो सवाल के पेपर ढूंढने लगे। लोकसभा स्पीकर ने अभिषेक को उनका सवाल नंबर (184) भी बताएं, तभी उन्होंने सवाल नहीं पूछा। फिर सुमित्रा महाजन ने उनसे सप्लीमेंट्री सवाल पूछने को कहा। इस दौरान तृणमूल के वरिष्‍ठ नेता सुगाता बोस और सौगत रॉय ने बीच में आकर सवाल पूछने में अभिषेक की मदद की। फिर जाकर अभिषेक ने हैवी इंडस्ट्री से जुड़ा सवाल पूछा।

अभिषेक का लोकसभा प्रश्नकाल के दौरान इसी तरह लड़खड़ाने से सत्ता पक्ष के लोग खुद की हंसी रोक नहीं पाए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बाबुल सुप्रियो ने सुमित्रा महाजन और अभिषेक के बीच हुई उस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर चुटकी भी ली है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रटीएमसीपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है