लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी दूसरी सीट से लड़ेंगी चुनाव?, जानें पीएम मोदी के बयान पर TMC ने दिया क्या जवाब

By भाषा | Updated: April 2, 2021 07:56 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के कुछ समय बाद ही बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी नंदीग्राम के अलावा कहीं और से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए ‘‘माफी मांगनी चाहिए।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते करते हुए सवाल किया कि क्या वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि नंदीग्राम में उनकी हार तय प्रतीत हो रही है।

इसके कुछ घंटे बाद ही बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने प्रधानमंत्री की बात को दोहराते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम में आसन्न हार के बाद दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

पश्चिम बंगाल के सांसद  व टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए ‘‘माफी मांगनी चाहिए।’’ पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि ममता के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह नंदीग्राम सीट पर आसानी से जीत हासिल करेंगी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद शाम पांच बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

बूथ पर कब्जा करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने बोयल गांव की एक घटना पर रिपोर्ट तलब किया है, जहां भाजपा समर्थकों के कथित घेराव के कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करीब दो घंटे तक रूकी रहीं। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो