लाइव न्यूज़ :

'TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना', ममता बनर्जी ने कहा- पश्चिम बंगाल में INDIA गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 19, 2024 16:36 IST

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम INDIA गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि INDIA गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं, यहां कांग्रेस, CPM INDIA गठबंधन न करें।"

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में INDIA गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं - ममताबंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कांग्रेस को वोट न देने की अपील भी की

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में INDIA गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। मुर्शिदाबाद में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कांग्रेस को वोट न देने की अपील भी की।

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम INDIA गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि INDIA गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं, यहां कांग्रेस, CPM INDIA गठबंधन न करें। TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना। यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब भाजपा को और शक्तिशाली करना है..."

ममता बनर्जी ने भले ही पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को वोट न देने की अपील की हो लेकिन बाकी राज्यों में वह 'इंडिया' का ही प्रचार कर रही हैं। हाल ही में असम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली के दौरान ममता ने कहा था कि  अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खत्म कर दिया जाएगा।

ममता बनर्जी का दावा है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी अकेले ही भाजपा से लड़ रही है। ममता का कहना है कि कांग्रेस और माकपा बंगाल में भाजपा का समर्थन कर रही हैं। लेकिन साथ ही वो ये भी कहती हैं कि हम देश के बाकी हिस्सों में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं  सामने आईं। मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कूचबिहार सीट पर हिंसा के कारण मतदान प्रभावित हुआ। टीएमसी और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो