लाइव न्यूज़ :

'अल्लाह की कसम, बीजेपी की मदद की तो कोई माफ नहीं करेगा', ममता बनर्जी का विवादित भाषण हुआ वायरल, भाजपा भड़की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 23, 2024 13:41 IST

अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें एक में ममता को ये कहते सुना जा सकता है कि एक बात याद रखना, बीजेपी को मदद मत करना, बीजेपी को अगर तुम लोग मदद करोगे कोई तो अल्लाह की कसम आप लोगो को कोई माफ नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी का विवादित भाषण हुआ वायरलवीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने किया तीखा प्रहारअमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दो वीडियो शेयर किए

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक विवाद में फंसती  नजर आ रही हैं। ममता बनर्जी पर 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन साम्प्रदायिक भाषण देने का आरोप है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता का एक वीडियो शेयर करके उनपर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है और उन्हें  पश्चिम बंगाल की शांति और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, 22 जनवरी को, "अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन, ममता बनर्जी ने हिंदू भावनाओं की घोर उपेक्षा करते हुए, 'सर्व धर्म समभाव' रैली आयोजित की और अपनी नग्न सांप्रदायिकता को उजागर किया। 'काफिर' का मजाक उड़ाया और धमकी दी।"

अमित मालवीय ने लिखा, "ममता बनर्जी अपनी तुष्टिकरण की राजनीति से पश्चिम बंगाल की शांति और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उन्हें एहसास है कि मुसलमानों का उनसे मोहभंग हो गया है, जो हाल के चुनावों में लगातार हार से स्पष्ट है। इसलिए वह घबरा रही है और माहौल खराब कर रही है। उनके लिए इससे भी बदतर बात यह हुई कि अधिकांश हिंदुओं ने उनकी फर्जी राजनीतिक रैली को नजरअंदाज कर दिया और इसके बजाय कई राम शोभा यात्राओं में भाग लिया, मंदिरों का दौरा किया और प्रार्थना की। अगर बंगाल को बचाना है तो ममता बनर्जी से छुटकारा पाना होगा।"

वीडियो में क्या है

अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें एक में ममता को ये कहते सुना जा सकता है कि  एक बात याद रखना, बीजेपी को मदद मत करना, बीजेपी को अगर तुम लोग मदद करोगे कोई तो अल्लाह की कसम आप लोगो को कोई माफ नहीं करेगा। दूसरे वीडियो मे ममता को कहते सुना जा सकता है कि जो 'काफिर' हैं, वो डरते हैं और जो लड़ते हैं, वो जीतते हैं।

इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "इन सब के हिन्दू विरोधी चेहरों से अब पर्दे उठ रहे है इनकी भाषा पर गौर कीजिए। अबकी बार वोट की चोट सही जगह लगनी चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, " क्या अब सुप्रीम कोर्ट स्वयं संज्ञान लेगा या आप लोग भारत मे लोकतंत्र कायम करने के लिए बर्खास्त करेंगे??" 

टॅग्स :Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो