लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलों पर ममता बनर्जी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, बताया 'अपना लड़का'!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 13:15 IST

गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिये इकलौता उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। गांगुली को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने भारत और ‘बांग्ला’ को गौरवान्वित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देममता ने कहा- दुर्गा पूजा पर हमारी मुलाकात हुई थी और आगे भी हम मिलते रहेंगे।गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिये इकलौता उम्मीदवार बनकर उभरे हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नामित किए गए सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलें पर ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता ने सौरव गांगुली को बंगाल का 'अपना लड़का' बताया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पर हमारी मुलाकात हुई थी और आगे भी हम मिलते रहेंगे।

गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिये इकलौता उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। गांगुली को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने भारत और ‘बांग्ला’ को गौरवान्वित किया है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपके कार्यकाल के लिए आपको बधाई। आपने भारत और बांग्ला को गौरवान्वित किया है। हमें कैब (बंगाल क्रिकेट संघ) के अध्यक्ष के तौर पर भी आपके कार्यकाल पर गर्व है। अगली शानदार पारी के लिए शुभकामना।’’

दूसरी तरफ अमित शाह से मुलाकात के बाद नजदीकियों की खबरों पर विराम लगाते हुए सौरभ गांगुली ने कहा कि मैं उनसे पहली बार मिला हूं। गांगुली ने कहा कि इसका राजनीतिक से कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :सौरव गांगुलीममता बनर्जीबीसीसीआईपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब