लाइव न्यूज़ :

BJP का पश्चिम बंगाल की सीएम पर हमला, कहा-हार से बौखलाकर प्रजातंत्र का मखौल उड़ा रहीं ममता बनर्जी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 05:43 IST

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा का आरोप भाजपा पर लगा रही हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के 6 चरण हो चुके हैं और हर चरण में सिर्फ प. बंगाल में ही हिंसा क्यों हो रही है.

Open in App

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है. जनता के इस समर्थन के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित दिखाई दे रही है. इसी से बौखलाकर वे प्रशासनिक संरक्षण में प्रजातंत्र को कुचलने का काम कर रही हैं, मखौल उड़ा रही हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर पथराव और आगजनी की घटना से यह साबित हो गया है.

यह बात बुधवार को पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही. गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा का आरोप भाजपा पर लगा रही हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के 6 चरण हो चुके हैं और हर चरण में सिर्फ प. बंगाल में ही हिंसा क्यों हो रही है. क्यों अन्य राज्यों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे हैं, जबकि भाजपा उन राज्यों में भी चुनाव मैदान में हैं. पूर्व मंत्री गुप्ता ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि हिंसा भाजपा नहीं, तृणमूल कांग्रेस करा रही है. श्री गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान भी तृणमूल के गुंडों ने हमारे 60 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं कर दी थीं.

निर्वाचन आयोग का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

गुप्ता ने कहा कि प. बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में चुनाव से पहले गुंडे-बदमाशों को बंद कर दिया है, लेकिन बंगाल में सिर्फ बांड भराकर छोड़ दिया जा रहा है. अन्य नेताओं के बयानों पर संज्ञान लेकर निर्वाचन आयोग ने उन्हें बैन किया है, लेकिन ममता बनर्जी अपने भाषण में सार्वजनिक रूप से भाजपा नेताओं, कार्यकतार्ओं को धमकी देती है और बदला लेने की बात कहती हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बना हुआ है. श्री गुप्ता ने कहा कि हम निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि पं. बंगाल में भी अन्य राज्यों की तरह उपाय किए जाएं, ताकि लोकसभा चुनाव का 7 वां चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो सके.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जीमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं