लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने AIMIM पर लगाया बीजेपी की 'बी' टीम होने का आरोप, ओवैसी ने दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2019 14:31 IST

ममता बनर्जी ने AIMIM पर हमला बोलते हुए कहा, 'चरमपंथ अल्पसंख्यकों से भी बाहर आ रहा है। ये ठीक वैसा ही है जैसा हिंदुओं से चरमपंथ की बातें सामने आती हैं। एक राजनीतिक पार्टी है और वे बीजेपी से पैसे ले रही हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आरोप पर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया जवाबओवैसी ने कहा- ये उनका डर और उनकी कुंठा है, दीदी बताएं बीजेपी ने कैसे बंगाल में 18 सीट जीत लिए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर बीजेपी की 'बी' टीम होने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि ऐसी पार्टियां बीजेपी से पैसे ले रही हैं। हालांकि, ममता ने किसी भी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया लेकिन ये साफ था कि उनका निशाना किस ओर है।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में सोमवार (18 नवंबर) को एक कार्यक्रम में ओवैसी पर ये गंभीर आरोप लगाये। वहीं, ओवैसी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि ये ममता के डर और उनकी कुंठा को दर्शाता है।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के अमुसार ममता बनर्जी ने कहा, 'कट्टरवाद अल्पसंख्यकों से भी आ रहा है। ये ठीक वैसा ही है जैसे हिंदुओं में भी कट्टरवादी होते हैं। एक राजनीतिक पार्टी है और वे बीजेपी से पैसे ले रही हैं। वे पश्चिम बंगाल से नहीं बल्कि हैदराबाद से हैं।'

ओवैसी ने दिया ममता के आरोप पर जवाब

इन आरोपों पर ओवैसी ने कहा, 'मेरे खिलाफ ऐसे आरोप लगाकर आप (ममता बनर्जी) बंगाल के मुस्लिमों को ये संदेश दे रही हैं कि ओवैसी की पार्टी अब राज्य में एक बड़ी ताकत है। ममता बनर्जी ऐसी टिप्पणियां कर अपने डर और कुंठा को दिखा रही हैं।' 

ओवैसी ने ट्वीट कर भी ममता बनर्जी पर हमला बोला। ओवैसी ने ट्वीट किया, 'बंगाल के मुसलमानों किसी भी अल्पसंख्यक के मानव विकास सूचकांकों में सबसे खराब हैं, और ये कहना धार्मिक कट्टरता नहीं है। अगर दीदी 'हैदराबाद से' हममें से ज्यादातर के बारे में अगर चिंतित हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि बीजेपी ने कैसे बंगाल में 42 में से 18 सीट जीत लिए।'

टॅग्स :ममता बनर्जीअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत