लाइव न्यूज़ :

'दीदी' ने गोवा में BJP को हराने के लिए मांगा सबका साथ, 28 अक्टूबर को पहलीबार जाएंगी गोवा

By रुस्तम राणा | Updated: October 23, 2021 09:08 IST

अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 अक्टूबर को गोवा जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के खिलाफ सभी से किया साथ मिलकर लड़ने का आवाह्न2022 में गोवा को नई सरकार देने के लिए कहा

ममता दीदी ने शनिवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। अपने इस ट्वीट में उन्होंने सभी संगठनों और गैर भाजपाई दलों को राज्य में बीजेपी को हराने के लिए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। अपने ट्वीट में दीदी कहा, " गोवा में बीजेपी और उनके बांटने के एजेंडे को हराने के लिए मैं सभी लोगों, संगठनों और राजनैतिक दलों से आवह्न करती हूं कि वे एक ताकत बनकर लड़ें। गोवा के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में काफी कुछ झेला है।"

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने #GoenchiNaviSakal के साथ लिखा, "हम एक नई सरकार बनाकर गोवा के लिए एक नई सुबह की शुरुआत करेंगे जो वास्तव में गोवा के लोगों की सरकार होगी और उनकी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।" तृणमूल कांग्रेस, इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी शानदार जीत के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है और बीजेपी शासित गोवा और त्रिपुरा में पैठ बनाने की कोशिश में लगी है। 

माना जा रहा है कि ममता बनर्जी राज्य में सत्तादल भाजपा के खिलाफ गठबंधन के लिए छोटे दलों के कुछ नेताओं से मिल सकती हैं, साथ ही वे उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित कर सकती हैं। बता दें कि पिछले चुनावों में राज्य की 40 विधासभा सीटों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीट मिली थीं। कांग्रेस ने यहां 17 सीटों में जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा 13 सीट पाकर दूसरे पायदान में रही थी और अन्य को 10 सीटें मिली थीं। आम आदमी पार्टी यहां खाता खोलने में नाकामयाब रही थी। ऐसे में टीएमसी के लिए गोवा चुनाव 2022 अवसर के साथ-साथ चुनौती भी साबित हो सकता है।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West BengalगोवाटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो