लाइव न्यूज़ :

CCA: ममता के बयान के बाद बीजेपी का हमला, कहा- ध्रुवीकरण के खेल में एक दूसरे का पर्दाफाश कर रहे हैं विपक्षी दल

By भाषा | Updated: January 10, 2020 15:38 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये सारे दल एवं इनके नेता पवेलियन में बैठकर भावनाएं भड़काकर माहौल खराब करने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि सीएए पर देश का माहौल खराब करने के बाद अब विपक्षी दल ध्रुवीकरण के खेल में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि विपक्ष आपस में ही एक दूसरे का ही पर्दाफाश कर रहे हैं।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने की घोषणा के बाद भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सीएए पर देश का माहौल खराब करने के बाद अब विपक्षी दल ध्रुवीकरण के खेल में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं और आपस में ही एक दूसरे का ही पर्दाफाश कर रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है, और यह तुष्टिकरण का 20-20 मैंच चल रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ये सब मिलकर, मुसलमानों को भड़का रहे हैं और देश में हिंसा व आगजनी का माहौल बनाना चाहते हैं ।पात्रा ने कहा कि ये सारे दल एवं इनके नेता पवेलियन में बैठकर भावनाएं भड़काकर माहौल खराब करने में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ममता ने कहा है कि वह कांग्रेस और माकपा की गलत राजनीति से निराश हैं और वह अकेले ही सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ायेंगी।उन्होंने दावा किया कि कल मालदा में कई बसें जलाई गईं, पुलिस पर हमले हुए। उन्होने कहा कि ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि ये सब कांग्रेस और माकपा ने किया है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ये सारे दल आज एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ममता बनर्जी आज केवल और केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहीं हैं।’’उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अब एक दूसरे का ही पर्दाफाश कर रहे हैं और वे सब ध्रुवीकरण के खेल में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं जिनकी सच्चाई अब सामने आ रही है। ’’ तृणमूल प्रमुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिये कह रही हैं क्योंकि वह बंगाल में मुस्लिम वोट को बंटते नहीं देखना चाहती हैं। यह ध्रुवीकरण की राजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी के एक नेता कहते हैं कि हम जब सत्ता में आयेगे तो सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों को भत्ता देंगे, इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और वह इसका जवाब देगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्राकांग्रेसममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो